मनोरंजन

सुशांत सिंह के मौत के बाद भी उनके टैलेंट की सराहना, फैंस लूटा रहे प्यार, इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ रहे फॉलोअर्स, हुए इतने मिलियन

jantaserishta.com
14 Jun 2021 1:15 PM IST
सुशांत सिंह के मौत के बाद भी उनके टैलेंट की सराहना, फैंस लूटा रहे प्यार, इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ रहे फॉलोअर्स, हुए इतने मिलियन
x

कुछ लोग मरने के बाद भी अमर रहते हैं. सुशांत सिंह राजूपत भी ऐसे शख्स हैं जिनके जाने के बाद भी वे अपने करोड़ों चाहने वालों के दिल में धड़क रहे हैं. आज सुशांत की पहली पुण्यतिथ‍ि है. इस बेहद खास दिन को उनके फैंस ने हर तरीके ये यादगार बनाने की कोश‍िश की है. सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म के सबसे पॉपुलर मीड‍ियम इंस्टाग्राम में आज भी सुशांत के फैंस की तादाद करोड़ों में है.

सुशांत की मौत के वक्त यह 9 मिलियन था जो कि अब खबर लिखने तक 13.3 मिलियन के आंकड़े को छू चुका है. सुशांत की मौत से पहले इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन थी और चार दिन बाद दो मिलियन फॉलोअर्स और जुड़ गए थे. आज एक साल बाद उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 13 मिलियन हो गई है.
मां के नाम था आख‍िरी पोस्ट
पिछले साल निधन से पहले सुशांत इंस्टाग्राम पर कई दिनों तक एक्ट‍िव नहीं थे. उन्होंने मरने से 11 दिन पहले 3 जून को अपना आख‍िरी पोस्ट साझा किया था. उनका अंतिम पोस्ट मां के नाम था. अपने आख‍िरी पोस्ट में सुशांत ने मां को याद कर लिखा था- 'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत'. वे अपनी मां के बहुत करीब थे. उन्होंने 16 साल की उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था. वे अपने पोस्ट्स में कई बार मां से अपने प्यार को जता चुके थे.
सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम पर आज भी फैंस के कमेंट्स आते रहते हैं. आज उनकी पुण्यतिथ‍ि पर भी कई लोगों ने उन्हें याद कर मैसेज लिखा है. यूजर्स ने 14 जून को सुशांत के फैंस के लिए ब्लैक डे बताया है तो किसी ने सुशांत को न्याय देने की मांग रखी है.
बता दें सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को 'मेमोरलाइज्ड' कैटेगरी में डाल दिया गया है. किसी के गुजर जाने के बाद उनकी याद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सहेज कर रखा जाता है जिसे मेमोरलाइज्ड कैटेगरी कहते हैं. इसपर 'रिमेंबर‍िंग' भी लिखा गया था.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story