मनोरंजन

21 साल बाद भी बरकरार है 'फेम गुरुकुल' विनर काजी तौकीर का जलवा

jantaserishta.com
24 Oct 2026 10:40 AM IST
21 साल बाद भी बरकरार है फेम गुरुकुल विनर काजी तौकीर का जलवा
x
मुंबई: गायक काजी तौकीर इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं। गायक ने अपने पहले शो 'फेम गुरुकुल' में जीत के 21 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उनकी टीम ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर उनके सफर और लगातार बनी लोकप्रियता को याद किया। यह पोस्ट 2005 के सिंगिंग रियलिटी शो में काजी की जीत का जश्न है, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और उनके लिए एक वफादार फैन फॉलोइंग बनाई। वीडियो पोस्ट कर काजी ने लिखा, "जब शो काजी का हो, तो नफरत करने वाले भी उसे देखते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "21 साल पहले, उन्होंने वोट बैंक में धामाका किया था और आज, वे इंटरनेट पर छाए हुए हैं। 2005 में वोटों पर राज करने से लेकर 2026 में इंटरनेट पर 'काजी फाइंग' करने तक - हमारे रॉकस्टार ने फिर से कर दिखाया है।"
अपनी पोस्ट के आखिरी में उन्होंने लिखा, "वो ऑरा, मूव्स और परफॉर्मेंस बरकरार है। 21 साल बाद भी, रॉकस्टार का जादू बेजोड़ है।" बता दें कि काजी 2005 में 'फेम गुरुकुल' से मशहूर हुए थे। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ मिलकर यह कॉम्पिटिशन जीता था और वे भारतीय रियलिटी टेलीविजन के यादगार चेहरों में से एक बन गए थे। 'फेम गुरुकुल' में जीत के बाद, काजी ने अपनी साथी विजेता रूपरेखा बनर्जी के साथ अपना म्यूजिकल सफर जारी रखा। इस जोड़ी ने 'ये पल' एल्बम रिलीज किया था, जिसमें 'ये पल', 'करूं क्या', 'हीरो', 'मेरी महबूबा' और 'कहकशां' जैसे गाने शामिल थे।
काजी ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और 2015 की फिल्म 'फैंटम' के 'अफगान जलेबी' म्यूजिक वीडियो में नजर आए, जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ थे। ओरिजिनल गाना असरार ने गाया था। श्रीनगर के रहने वाले सिंगर और परफॉर्मर काजी ने हिंदी के साथ-साथ कश्मीरी और उर्दू में भी म्यूजिक में हाथ आजमाया है। फिलहाल, अभिनेता रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-20 में नजर आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story