मनोरंजन

ईशा गुप्ता का बॉयफ्रेंड संग सरेआम लिप लॉक, लगाया बोल्डनेस का तड़का

jantaserishta.com
2 Jan 2022 9:24 AM IST
ईशा गुप्ता का बॉयफ्रेंड संग सरेआम लिप लॉक, लगाया बोल्डनेस का तड़का
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का हर अंदाज, हर फोटो चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बोल्ड एंड रोमांटिक तस्वीरें भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं. ईशा ने नए साल का स्वागत अपने बॉयफ्रेंड संग किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरों में ईशा गुप्ता अपने बॉयफ्रेंड Manuel Campos Guallar संग रोमांटिक होते हुए नजर आ रही हैं. ईशा एक तस्वीर में जहां अपने बॉयफ्रेंड की आंखों में प्यार से देख रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में वो बॉयफ्रेंड को लिप लॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटोज में ईशा और उनके बॉयफ्रेंड एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों फैंस को कपल्स गोल्स दे रहे हैं.


सिजलिंग है ईशा का न्यू ईयर लुक
तस्वीरों में ईशा ने अपने गॉर्जियस लुक से एक बार फिर फैंस को इंप्रेस किया है. ईशा फोटो में ब्राउन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. डीप नेकलाइन ड्रेस के साथ ईशा ने अपने मेकअप को dewy न्यूड रखा है. आंखों को उन्होंने आइलाइनर और मस्कारे के साथ डिफाइन किया है. बालों को एक्ट्रेस ने बन शेप दिया हुआ है. ईशा का न्यू ईयर लुक बेहद ब्यूटीफुल है.


ईशा गुप्ता के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रोमांटिक तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ कपल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और साथ में उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story