मनोरंजन

ऑफ शोल्डर ड्रेस में ईशा गुप्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर,देखें बोल्ड लुक

Rani Sahu
7 Dec 2021 8:27 AM GMT
ऑफ शोल्डर ड्रेस में ईशा गुप्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर,देखें बोल्ड लुक
x
‘जन्नत 2’ फेम ईशा गुप्ता बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं

'जन्नत 2' फेम ईशा गुप्ता बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। ईशा के पहले और अब के लुक्स में बहुत बदलाव आ गया है। उनकी नोज, लिप्स से लेकर जॉ लाइन तक पहले से अलग दिखने लगी है। उन्होंने ब्लैक गाउन में लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। आगे की स्लाइड में देखिए उनकी अन्य तस्वीरें...

ईशा ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। थाई-हाई स्लिट उन्हें और भी बोल्ड लुक दे रहा है।
उन्होंने कंधे पर एक जैकेट लिया हुआ है और लाल रंग का हैंडबैग कैरी किया। हाई हील्स के साथ ईशा अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं।
वह किसी कॉरिडोर में खड़ी होकर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लैक हार्ट इमोटिकॉन बनाया।
ईशा की इन तस्वीरों पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हॉटी।' एक अन्य ने लिखा- 'गॉर्जियस।' तो एक ने फैन ने कहा- 'ब्लैक ब्यूटी।
ईशा का जन्म दिल्ली में हुआ है। उनके पिता रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर हैं जबकि मां गृहणी हैं। मास कम्युनिकिनेशन की डिग्री लेने के बाद वह मुंबई अपनी किस्मत आजमाने पहुंचीं।
ईशा ने 2007 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्हें मिस फोटोजेनिक का खिताब मिला था। इसके अलावा वह किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।
बॉलीवुड में ईशा गुप्ता ने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे।
उनकी मुख्य फिल्मों में 'राज 3डी', 'चक्रव्यूह', 'हमशकल्स',' रुस्तम' और 'बादशाहो' है। हाल ही में वह वेब सीरीज 'नकाब' में नजर आईं।


Next Story