मनोरंजन

Esha Gupta Birthday: बुरी नजर से बचने के लिए ईशा रखती हैं ये खास चीज, कम ही लोग जानते हैं उनकी ये बातें

Neha Dani
28 Nov 2020 4:53 AM GMT
Esha Gupta Birthday: बुरी नजर से बचने के लिए ईशा रखती हैं ये खास चीज, कम ही लोग जानते हैं उनकी ये बातें
x
अपने हॉट अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहने वालीं ईशा गुप्ता |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपने हॉट अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहने वालीं ईशा गुप्ता शनिवार, 28 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में आने से पहले ईशा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। जहां उन्हें तीसरा स्थान मिला था और एक्ट्रेस को फेमिना के मिस फोटोजेनिक से सम्मानित किया गया था। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिवस पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

28 नवंबर 1985 को ईशा का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता एक होजरी व्यापारी हैं और मां एक हाउस वाइफ हैं।

अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाली ईशा गुप्ता फेमिना मिस इंडिया कंटेस्ट में भाग लेने के दौरान कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ईशा पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी।

फेमिना मिस इंडिया में ईशा तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही उन्होंने इवेंट में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीता है।

ईशा गुप्ता 2010 में किंगफिशर स्विमशूट में शामिल हुई।

जन्नत 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली ईशा बुरी नजर पर बहुत विश्वाश करती हैं। बुरी नजर से बचने के लिए वह हमेशा अपने मेकअप आर्टिस्ट से कान के पीछे काला टीका लगाने को कहती हैं। वह बुरी नजरों से बचने के लिए हमेशा अपने साथ एक बाघ की आंख भी रखती हैं।

ईशा कार की दीवानी हैं। उनका कारों का पसंदीदा मॉडल एस्टन मार्टिन V8 वैनटेज एस कूप है।

ईशा ने टीवी शो 'सुपर कार' के नए सीजन के साथ टेलीवजन पर शुरुआत की।

फिल्म चक्रव्यूह में एक पुलिस वाले की धाकड़ भूमिका निभाने के बाद अब ईशा एक्शन फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

ईशा अपने सांवले लुक से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस ने एक फेयरनेस क्रीम एंडोर्समेंट यह कह के ठुकरा दिया था कि उन्हें अपना सांवला रंग काफी पसंद है।

Next Story