मनोरंजन

तलाक के बाद भी दोस्त हैं ईशा देओल और भरत तख्तानी, साथ मनाया थैंक्स गिविंग

jantaserishta.com
27 Nov 2026 10:19 AM IST
तलाक के बाद भी दोस्त हैं ईशा देओल और भरत तख्तानी, साथ मनाया थैंक्स गिविंग
x
मुंबई: अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी तलाक के बाद भी एक-दूसरे के साथ अच्छा और दोस्ताना रिश्ता बनाए हुए हैं। दोनों हाल ही में अपने दोस्तों के साथ थैक्स गिविंग मनाने के लिए एक साथ नजर आए।
दरअसल, 'थैंक्सगिविंग' एक पारंपरिक त्योहार है, जिसका अर्थ 'धन्यवाद देना' है। इसमें लोग अच्छी फसल, परिवार और जीवन की खुशियों के लिए आभार जताते हैं। अमेरिका में यह हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है (2026 में यह 26 नवंबर को था) जबकि कनाडा में यह अक्टूबर के दूसरे सोमवार को होता है।
भरत ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की झलक शेयर की, जिसमें ईशा और उनके कई करीबी दोस्त एक साथ ग्रुप फोटो के लिए पोज देते दिख रहे हैं। भरत के शेयर किए फोटो में पूर्व कपल दोस्तों के बड़े ग्रुप के बीच कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
भरत ने अपनी इस जश्न की और तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें सभी लोग मजाक-मस्ती, खाने की टेबल और सजावट नजर आ रही है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "इस परिवार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।"
थैंक्स गिविंग' की शुरुआत 1621 में मानी जाती है, जब अमेरिका में बसे नए यूरोपीय लोगों और मूल निवासियों ने पहली फसल के बाद साथ मिलकर भोजन किया था। 1941 में अमेरिकी कांग्रेस ने नवंबर के चौथे गुरुवार को इसकी आधिकारिक तारीख तय की।
यह मुलाकात ईशा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म प्रताप की स्क्रीनिंग में एक साथ नजर आने के कुछ ही दिन बाद हुई है। भरत ईशा का हौसला बढ़ाने के लिए स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ईशा, उनकी मां हेमा मालिनी और बहन आहना देओल के साथ पोज दिया। तलाक के बाद दोनों कई मौकों पर एक साथ देखे गए हैं। इसी महीने की शुरुआत में ईशा और भरत ने एक साथ दिवाली का जश्न भी मनाया और पैपराजी के सामने पोज दिया था। मई में भी वे करीबी दोस्तों के साथ संडे लंच के लिए एक साथ नजर आए थे।
ईशा और भरत ने 29 जून 2012 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story