मनोरंजन

श्रुति हासन की जिंदगी में हुई इन 7 सितारों की एंट्री, लिव-इन के भी थे चर्चे

Neha Dani
29 Jan 2023 7:03 AM GMT
श्रुति हासन की जिंदगी में हुई इन 7 सितारों की एंट्री, लिव-इन के भी थे चर्चे
x
कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। यहां देखें अदाकारा के रयूमर्ड अफेयर्स की पूरी लिस्ट।
Shruti Hassan Affairs List: साउथ और बॉलीवुड फिल्म अदाकारा श्रुति हासन (Shruti Hassan) आज अपना 37वां बर्थडे प्लान कर रही हैं। अदाकारा ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। मगर वो लंबे वक्त से अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। हालांकि ये पहली दफा नहीं है, इससे पहले भी अदाकारा का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। अदाकारा के इश्क के चर्चे गुजरे वक्त में धनुष से लेकर नागा चैतन्य तक, कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। यहां देखें अदाकारा के रयूमर्ड अफेयर्स की पूरी लिस्ट।
शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं श्रुति हासन
साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ रिश्ते में हैं। दोनों सितारे लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन में भी रह रहे हैं। Also Read - दिशा पटानी को 'संघमित्रा' के लिए मिल रही है इतनी बड़ी रकम कि उड़ जायेंगे बड़ी-बड़ी हीरोइनों के होश !!
कभी सिद्धार्थ के लिए धड़का था श्रुति हासन का दिल
एक वक्त था जब श्रुति हासन का नाम तमिल स्टार सिद्धार्थ के साथ खूब जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें महीनों तक चर्चा में रही थीं। कहा तो यहां तक गया था कि ये दोनों सितारे लिव-इन में भी रहे। हालांकि दोनों ही सितारों ने अपने अफेयर की खबरों का न तो खंडन किया और न ही इन्हें कंफर्म किया।
शादीशुदा धनुष को भी दिल दे बैठी थीं श्रुति हासन
इतना ही नहीं, अदाकारा श्रुति हासन का नाम तमिल सुपरस्टार धनुष के साथ भी जुड़ा था। श्रुति हासन संग तमिल सुपरस्टार के एक्सट्रा मैरिटियल रिश्ते की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। दोनों ही सितारों ने हमेशा इन रिपोर्ट्स का खंडन किया। बाद में इनके रिश्ते में कथित तौर पर दूरियां आ गईं और दोनों अलग हो गए।
नागा चैतन्य के भी प्यार में पड़ गई थीं श्रुति हासन
सामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाने से पहले टॉलीवुड स्टार नागा चैतन्य ने अदाकारा श्रुति हासन को भी डेट किया था। दोनों के इश्क के चर्चे खूब फिजाओं में रहे थे। बाद में दोनों सितारों का रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ। जिससे नागा चैतन्य टूट गए थे।
रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था श्रुति हासन का नाम
इतना ही नहीं, बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर के साथ भी कुछ वक्त के लिए श्रुति हासन का नाम जोड़ा गया था। ये बात उस वक्त की है जब दोनों ने एक साथ एक टीवी कमर्शियल की शूटिंग की थी। ये रिपोर्ट्स जल्दी ही ठंडी भी पड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने जल्दी ही अपने रिश्ते को खत्म कर लिया था।
सुरेश रैना के भी प्यार में गिरफ्तार हुई थीं श्रुति हासन
इतना ही नहीं, अदाकारा श्रुति हासन का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी काफी जुड़ा था। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार श्रुति हासन की मुलाकात सुरेश रैना के साथ एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बाद में दोनों दोस्त बन गए और अदाकारा श्रुति हासन को सुरेश रैना के साथ आईपीएल मैचों के दौरान देखा जाने लगा था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को नहीं स्वीकारा। इन रिपोर्ट्स का दोनों ही सितारों ने बाद में खंडन कर दिया था।

Next Story