मनोरंजन

Entertainment: वेदांग रैना को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश

Sanjna Verma
2 Jun 2024 4:55 PM GMT
Entertainment:  वेदांग रैना को खुशी से मिली ऐसी बर्थडे विश
x

Mumbai :दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मी दुनिया मेंEntry मार चुकी हैं। खुशी की पहली फिल्म द आर्चीज थी। डायरेक्टर जोया अख्तर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें खुशी के साथ एक्टर वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। तब से खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज रविवार (2 जून) को वेदांग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस मौके पर खुशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेदांग की एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इसमें वेदांग अपने फर बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। खुशी ने वेदांग को एक नोट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोटो पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वेदांग।" अभी तक खुशी और वेदांग ने उनमें चल रही प्यार की अफवाहों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है।
चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खुशी से इस बारे में पूछा गया था। करण ने उनसे पूछा कि क्या वे डेट कर रहे हैं तो खुशी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है, हम बस अच्छे दोस्त हैं। आपको 'ओम शांति ओम' का वह सीन याद है, जहां वे कहते हैं कि 'ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे' यह बिल्कुल वैसा ही है।


Next Story