मनोरंजन

Entertainment: नेहा के बर्थडे पर रोहनप्रीत ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा...

Sanjna Verma
6 Jun 2024 5:51 PM GMT
Entertainment: नेहा के बर्थडे पर रोहनप्रीत ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा...
x
Mumbai मुंबई : सिंगर नेहा कक्कड़ आज गुरुवार (6 जून) को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा को इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें चाहने वाले खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने नेहा पर भरपूर प्यार लुटाया है। रोहनप्रीत ने अपने सोशल मीडिया Accountपर नेहा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरा प्यार बस 16 का हुआ है। धरती के सबसे खूबसूरत इंसान को हैप्पी बर्थडे। आई लव यू सबसे ज्यादा मेरी किडो।” इस पर नेहा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “हा हा हा...हां स्वीट 16, लव यू झल्ले।”
फैंस को नेहा और रोहनप्रीत की ये अदाएं बहुत पसंद आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि couple की प्यारी बॉन्डिंग अक्सर दिख जाती है। इनकी जोड़ी को लोग बहुत चाहते हैं। उनकी शादी साल 2020 में हुई थी। उल्लेखनीय है कि नेहा का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। नेहा, रोहनतप्रीत से लगभग 7 साल बड़ी हैं।
उनकी लव स्टोरी एक गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। नेहा ने इंटरव्यू में बताया था कि रोहनप्रीत ने उन्हें प्रपोज किया था और वे शादी करना चाहते थे। बता दें दोनों music वीडियो में साथ-साथ कुछ लोकप्रिय गाने गा चुके हैं। नेहा ने bolywood में कई सुपरहिट गानों को आवाज दी है।
Next Story