मनोरंजन
Entertainment : जावेद अख्तर ने किया 'चंदू चैंपियन' का रिव्यू, बताया कैसी लगी कार्तिक आर्यन की फिल्म
Ritik Patel
18 Jun 2024 3:39 PM IST

x
Entertainment : कार्तिक आर्यन और विजय राज स्टारर फिल्म 'चंदू चैंपियन'Box Office पर कमाल कर रही है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन फिर शुरुआती तीन दिनों में फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47 प्रतिशत बढ़ा और तीसरे दिन की कमाई 40 प्रतिशत तक बढ़ गई। फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.9 की रेटिंग मिली है और अब जावेद अख्तर ने भी यह फिल्म देखने के बाद इस बारे में अपना रिएक्शन दिया है।जावेद अख्तर ने किया फिल्म 'चंदू' का रिव्यू दिग्गज स्क्रिप्ट और लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर ने फिल्म देखने के बाद X पर लिखा, "चंदू चैंपियन देखी। अगर यह 100 प्रतिशत सच्ची कहानी ना होती तो शायद कोई इस पर यकीन नहीं करता। खासतौर पर मैंने सेकेंड हाफ बहुत एन्जॉय किया। कबीर खान के ताज में एक और नगीना। कार्तिक आर्यन इस नाटकीय भूमिका में कमाल का सरप्राइज देते हैं। विजय राज ने कमाल का काम किया है। सिनेमैटोग्राफर संदीप चटर्जी का काम गजब का है। एडिटर को मेरा सलाम है।" जावेद अख्तर के इस ट्वीट को ढेरों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया है।
कार्तिक को नहीं हुआ था कहानी पर यकीन- बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म Muralikant पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मैडलिस्ट मुरलीकांत की कहानी काफी सरप्राइजिंग है। फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब डायरेक्टर कबीर खान ने पहली बार उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी तो उनका रिएक्शन यही था कि क्या वाकई ऐसा सच में हुआ था? कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए कई हफ्तों तक चीनी छोड़ दी थी।
सुपरहिट रही हैं Kabir Khan की सभी फिल्में- फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अब फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। निर्देशक कबीर खान अपने फैंस को अभी तक 83, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर, ट्यूबलाइट और फैंटम जैसी फिल्में दे चुके हैं। अमेजन प्राइम पर कबीर खान की एक वेब सीरीज भी रिलीज हो चुकी है। 'द फॉरगॉटेन आर्मी' नाम की यह सीरीज काफी पॉपुलर हुई थी।
खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |
Tagsजावेद अख्तर'चंदू चैंपियन'रिव्यूकार्तिक आर्यनफिल्मEntertainmentJaved Akhtarreviewed'Chandu Champion'Kartik Aryan'sfilmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





