मनोरंजन

Entertainment: BB OTT 3 के नए प्रोमो में अनिल कपूर ने बताई ये बातें

Sanjna Verma
10 Jun 2024 10:10 PM IST
Entertainment: BB OTT 3 के नए प्रोमो में अनिल कपूर ने बताई ये बातें
x
Mumbai मुंबई : बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह इस बार वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है, जो बरसों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस बार शो के नियम भी बदल दिए गए हैं। आज सोमवार (10 जून) को शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें अनिल तगड़ा swag दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि इस बार क्या होने वाला है।
अनिल कहते हैं, “सबने पूछा क्या ही बाकी है एके (अनिल कपूर)। मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके. भला..बुरा..खरा..खोटा..पानी..आग..गाली..ताली..सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी। रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे? पता नहीं। थोड़ा लॉजिक थोड़ा मैजिक।” अनिल ‘बिग बॉस’ की कुर्सी मंगवाते हैं और जब उनसे कोई कहता है, “सर झकास।”
तो वो कहते हैं, “ए..बहुत हो गया रे झकास, करते हैं न कुछ और खास। अब सब बदलेगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो जारी करते हुए लिखा है, “मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ JioCinema पर 21 जून से स्ट्रीम होगा। अभी शो के कंटेस्टेंट्स की list सामने आनी बाकी है।
Next Story