मनोरंजन

Entertainment : एक्ट्रेस संजीदा शेख ने बताया नाइट क्लब का किस्सा

Sanjna Verma
3 Jun 2024 7:55 PM IST
Entertainment : एक्ट्रेस संजीदा शेख ने बताया नाइट क्लब का किस्सा
x
Mumbai : हीरामंडी' में ‘वहीदा’ का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस संजीदा शेख (39) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। संजीदा ने कहा कि मुझे एक घटना बहुत धुंधली-धुंधली सी याद है, लेकिन वो एक लड़की की घटना थी। मैं एक नाइट Clubमें थी। वहां पर एक लड़की गुजर रही थी और उसने मेरे ब्रेस्ट को छुआ और चली गई। इससे मैं शॉक में चली गई थी कि अभी मेरे साथ क्या हुआ है। अगर आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं, तो आप इसकी परवाह किए बिना उस पर जा रहे हैं।
इसका पुरुषों या महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो भी गलत है वो गलत है। अगर किसी महिला ने भी आपके साथ गलत किया है तो उसके बारे में बताइए। क्योंकि मुझे लगता है कि पीड़ित होने का दिखावा करना बहुत ही वाहियात चीज है। संजीदा इस घटना से सदमे में आ गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इसने उन्हें कई चीजों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि संजीदा ने साल 2003 में 'बागबान' फिल्म से
Debut
किया था। वह कई तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें छोटे पर्दे पर 'क्या होगा निम्मो का', 'कयामत', 'क्या दिल में है', 'पिया का घर प्यारा लगे' जैसे शो में देखा गया। संजीदा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने शादी के 12 साल बाद 2020 में एक्टर आमिर अली को तलाक दे दिया था।
Next Story