
x
Entertainment मनोरंजन : मशहूर स्पैनिश सिंगर पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस के फैंस भारत में भी हैं। उनके गाने भारतीय फैंस खूब दिलचस्पी के साथ सुनते हैं। बीते दिनों खबर आई कि करीब 13 वर्ष बाद एनरिक भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं।
30 अक्तूबर को उनका कॉन्सर्ट मुंबई में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब नया अपडेट यह है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान एनरिक भारत में एक नहीं, बल्कि दो शो में परफॉर्म करेंगे और दोनों मुंबई में होंगे। दरअसल, हुआ यह कि एनरिक इग्लेसियस के 30 अक्तूबर को मुंबई में प्रस्तावित शो के टिकट लाइव होने के कुछ ही घंटों में सारे बिक गए।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉप स्टार के लिए फैंस कितने क्रेजी हैं। फैंस की यह जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखते हुए आयोजकों ईवीए लाइव ने 29 अक्तूबर को एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया। शो के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।
Tagsएनरिक इग्लेसियधमाकामुंबईकॉन्सर्टenrique iglesiadhamakamumbaiconcertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





