मनोरंजन

इमरान हाशमी ने इस फिल्म के सीक्वल पर कहा

Mohammed Raziq
23 March 2024 12:49 PM IST
इमरान हाशमी ने इस फिल्म के सीक्वल पर कहा
x
मुंबई : एक्टर इमरान हाशमी को बॉलीवुड में लंबा अरसा हो चुका है। इमरान अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ‘मर्डर’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों ने इमरान को रातोंरात स्टार बना दिया। आजकल सीक्वल का जमाना है, ऐसे में इमरान के फैंस इन फिल्मों के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इमरान इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘शोटाइम’ को लेकर सुर्खियो में हैं। इस बीच इमरान ने ‘जन्नत’ के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है।
इमरान ने कहा कि मैं ऐसा जरूर करना चाहूंगा। ये नई बोतल में पुरानी शराब जैसा है। ऐसा तभी होगा जब मुकेश और महेश भट्ट फिर से साथ में आएंगे। लेकिन मुझे ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। ये एक टीम की बात है। अगर ऐसा होता है तो वो किसी जादू से कम नहीं होगा। तब तक मेरी जिंदगी ऐसी ही चलेगी। मुझे एक्टिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है तो मैं वहीं करता हूं।
मेरे कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी मैं अनाउंसमेंट करने वाला हूं। सोलो फिल्में भी हैं जिसमें मैं बेड बॉय के कैरेक्टर में नजर आऊंगा, जिसमें ऑडियंस ने मुझे पसंद किया था। मैं इसे फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश में हूं। बता दें इमरान सारा अली खान की फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में भी हैं। पिछले साल वे ‘टाइगर 3’ में निगेटिव शेड में नजर आए थे।
Next Story