मनोरंजन

डेंगू से ठीक होकर 'दे कॉल हिम ओजी' की शूटिंग पर लौटे इमरान हाशमी

jantaserishta.com
25 Jun 2025 3:37 PM IST
डेंगू से ठीक होकर दे कॉल हिम ओजी की शूटिंग पर लौटे इमरान हाशमी
x
मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी डेंगू से ठीक होकर अपनी नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के शूटिंग सेट पर वापस लौट आए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अब वह काम करने के लिए फिर से तैयार हैं। इमरान को 28 मई को डेंगू होने का पता चला था, लेकिन अब उन्होंने मुंबई में फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "मैं फिर से एक्शन में आ गया हूं और अच्छा लग रहा है। मैंने डेंगू से ठीक होने के लिए कुछ दिन आराम किया, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो गया हूं और फिर से शूटिंग पर वापस आ गया हूं।" उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।
अभिनेता ने लिखा, "सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतने प्यार और संदेश भेजे। मैं फिर से काम पर वापस आने को लेकर बहुत खुश हूं और जल्द ही आप सबके लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आने वाला हूं।"
'दे कॉल हिम ओजी' से इमरान पहली बार तेलुगू फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पवन कल्याण और प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'दे कॉल हिम ओजी' 25 सितंबर को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी।
'दे कॉल हिम ओजी' गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन तैयार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी पिछली बार फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आए थे। इसमें एक्टर ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया था। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली थी। 'ग्राउंड जीरो' फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story