मनोरंजन

सम्राट पृथ्वीराज: फिल्म प्रमोशन के लिए अक्षय-मानुषी पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन बाद देखी गंगा आरती

Neha Dani
31 May 2022 5:14 AM GMT
सम्राट पृथ्वीराज: फिल्म प्रमोशन के लिए अक्षय-मानुषी पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन बाद देखी गंगा आरती
x
इतिहास में उनके योगदान का वर्णन करती है। हमने पृथ्वीराज चौहान के ध्वज के साथ वाराणसी में गंगा पूजा कर आशीर्वाद मांगा है।

अक्षय कुमार आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। दोनों फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोमवार को बनारस पहुंचे थे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती देखी। साथ ही मां गंगा की आरती भी उतारी।

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उन्होंने गंगा गंगा आरती का इंस्टाग्राम पर फोटो भी डाला है। जिसमें वो पूजा की थाली लिए हुए हैं। साथ ही फोटो का कैप्शन में लिखा है, हर-हर महादेव।
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई। करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। करणी सेना चाहत थी कि फिल्म का नाम पृथ्वीराज की जगह सम्राट पृथ्वीराज हो। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है।
पृथ्वीराज में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य पृथ्वीराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी है। ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इतिहास में पृथ्वीराज के योगदान को बताती है फिल्म
डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने भारत माता की आजादी के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। गोरी एक क्रूर और बेरहम आक्रमणकारी था, जो हमारे देश को लूटना चाहता था। हमारी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और हमारे देश के इतिहास में उनके योगदान का वर्णन करती है। हमने पृथ्वीराज चौहान के ध्वज के साथ वाराणसी में गंगा पूजा कर आशीर्वाद मांगा है।

Next Story