मनोरंजन

सुशांत की याद में भावुक सारा ने किया चांद-तारों का जिक्र, बोलीं- जब आकाश की ओर देखती हूं...

Neha Dani
16 Jun 2022 5:19 AM GMT
सुशांत की याद में भावुक सारा ने किया चांद-तारों का जिक्र, बोलीं- जब आकाश की ओर देखती हूं...
x
फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे पूरे 2 साल हो गए हैं। 14 जून 2020 को एक्टर इस संसार को अलविदा कह गए थे। बीते मंगलवार एक्टर की पुण्यतिथि पर स्टार्स और फैंस उन्हें नम आंखों से याद करते नजर आए। वहीं सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सारा अली खान भी उनकी पुण्यतिथि पर भावुक नजर आईं। उन्होंने सुशांत संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।



इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के कंधे से लग पोज देते हुए की तस्वीर शेयर कर सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा-''पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर अपनी दूरबीन से बृहस्पति और चंद्रमा को देखने तक- आपकी वजह से बहुत कुछ हुआ है। मुझे वो सभी पल और यादें देने के लिए धन्यवाद।''
''आज पूर्णिमा की रात जब मैं आकाश की ओर देखती हूं तो जानती हूं कि आप अपने फेवरेट सितारों और नक्षत्रों के बीच चमकते हुए होंगे। अभी और हमेशा के लिए। जय भोलेनाथ.''सारा का ये पोस्ट फैंस सोशल मीडिया पर खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ साल 2018 में आई थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी।





Next Story