मनोरंजन

भरी महफ‍िल में झेलनी पड़ी शर्म‍िंदगी: कॉन्सर्ट के दौरान सीढ़‍ियों से गिरी मशहूर सिंगर, टूटे नाखून, देखें हादसे का वीडियो

jantaserishta.com
28 Nov 2021 5:14 PM IST
भरी महफ‍िल में झेलनी पड़ी शर्म‍िंदगी: कॉन्सर्ट के दौरान सीढ़‍ियों से गिरी मशहूर सिंगर, टूटे नाखून, देखें हादसे का वीडियो
x

नई दिल्ली: कोलंब‍िया की मशहूर सिंगर Karol G को भरी महफ‍िल में शर्म‍िंदगी का सामना करना पड़ा. कैरोल मियामी कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीढ़‍ियों से नीचे गिर गईं. हजारों लोगों के सामने कैरोल के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद, सोशल मीड‍िया पर उनका यह वीड‍ियो खूब देखा जा रहा है.

इस घटना से पहले कैरोल 'Ahora Me Llama' गाने पर परफॉर्म कर रही थीं. उनके साथ उनकी को-परफॉर्मर्स भी डांस कर रही थीं. गाते हुए कैरोल थोड़ा आगे बढ़ती हैं और सीढ़‍ियों के किनारे तक पहुंच जाती हैं. इससे पहले कि वे खुद को संभाल पाती, उनका पैर सीढ़‍ियों पर बैलेंस खो देता है और वे नीचे गिर पड़ती हैं. कुछ देर बाद कैरोल खुद को संभालती हैं और दोबारा खड़ी हो जाती हैं. इसके बाद वे स्टेज के नीचे से ही परफॉर्म करने लगती हैं.
कैरोल का यह वीड‍ियो ट्व‍ीटर और ट‍िक टॉक पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोगों को उनके साथ हुई इस घटना पर अफसोस है और खुशी है कि सिंगर को गंभीर चोट नहीं आई. TMZ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कैरोल के नाखून टूट गए और उनके घुटने में चोट लगी है. खुद कैरोल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जख्म दिखाए हैं. उनके हाथ और पैर में चोट के निशान देखे जा सकते हैं.


कैरोल का यह कॉन्सर्ट उनके Bichota Tour का हिस्सा था जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर को डेवनर में हुई थी. पिछले महीने कैरोल ने बताया था कि वे Smirnoff के साथ पार्टनरश‍िप में हैं. इस पार्टनरश‍िप के जर‍िए वे For The People कैंपेन के लिए काम कर रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story