
x
Mumbai मुंबई: भारतीय रियलिटी टेलीविजन स्टार, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव आज के समय में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। एल्विश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक हरे रंग के ट्रैक्टर पर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एल्विश ट्रैक्टर पर आगे और उनका काफिला पीछे-पीछे चलता नजर आ रहा है।
उन्होंने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "तेरे शहर में आवे राव साहब, बावली जाम लग जा सेक्टर में।" एल्विश के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ वीडियो पर लगातार कमेंट्स का सिलसिला जारी है।
यूट्यूबर ने अपने पोस्ट पर कमेंट कर लोगों से पूछा कैसा लगा रील? एल्विश के सवाल का जवाब देते हुए फैंस लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में एल्विश 'वीआईपी' गाने पर वाइब करते नजर आ रहे हैं, जहां उनके ट्रैक्टर पर 'सिस्टम' लिखा हुआ है।
'वीआईपी' हाल ही में रिलीज हुई एक पंजाबी-हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसमें प्रांजल दहिया मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। गाने को गैरी संधू और शिवा चौधरी ने अपनी दमदार आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक के कंपोजर गैरी संधू हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 और लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर, 1997 को वजीराबाद, गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। एल्विश अपने कॉमेडी वीडियो, व्लॉग्स और रोस्टिंग के लिए लोकप्रिय हैं। बिग बॉस में मिली प्रसिद्धी के बाद एल्विश ने कई और रियलिटी शो में काम किया।
एल्विश ने 'औकात के बाहर' वेब सीरीज से एक्टिंग इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके अलावा, उन्होंने भारत के पहले गेमिंग एंटरटेनमेंट शो 'प्लेग्राउंड सीजन 4' में एक मेंटर और होस्ट के रूप में काम किया। इसी के साथ, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
Tagsएल्विस यादवयूट्यूबरसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरइंस्टाग्राम वीडियोट्रैक्टरवीआईपी गानाप्रांजल दहियागैरी संधूशिवा चौधरीपंजाबी-हरियाणवी म्यूजिकफैंस रिएक्शनलाइक्स और व्यूजबिग बॉस ओटीटी सीजन 2लाफ्टर शेफ्स सीजन 2कॉमेडी वीडियोव्लॉग्सरोस्टिंगवेब सीरीज औकात के बाहरगेमिंग शो प्लेग्राउंड सीजन 4एक्टिंग डेब्यूसोशल मीडिया वायरलट्रैक्टर रीलमस्ती भरा वीडियोमनोरंजनइंस्टाग्राम रीलवायरल कंटेंटहरियाणागुरुग्रामवजीराबाद14 सितंबर 1997नए म्यूजिक वीडियोमीडिया फेमफैन फॉलोइंगडिजिटल कंटेंट क्रिएटरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





