मनोरंजन

Elli Avrram ने किया मैजिकल डांस, VIDEO देख फैंस हुए क्रेजी

Triveni
3 May 2021 7:22 AM GMT
Elli Avrram ने किया मैजिकल डांस, VIDEO देख फैंस हुए क्रेजी
x
विदेश से आकर हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avrram) अक्सर ही अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| विदेश से आकर हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avrram) अक्सर ही अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी हॉट तस्वीरों और बेहतरीन वीडियोज के जरिए फैंस का दिल जीतती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में एली ने अपना नया डांस वीडियो पोस्ट किया है। जिसपर से नजर हटा पाना फैंस के लिए काफी मुश्किल हो गया है।

दरअसल, एली अवराम के वायरल हो रहे लेटेस्ट डांस वीडियो को उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें वो बेहद सादगी के साथ डांस का नेक्स्ट लेवल पेश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एली का सिर्फ ब्लैक शैडो देखा जा सकता है। लेकिन उनका डांस मूव फैंस को घायल करने के लिए काफी मालूम होता है।

एली अवराम के लेटेस्ट डांस वीडियो को अबतक 58 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उनकी तारीफें करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,'Wow' दूसरे ने लिखा है,'आपका डांस काफी मैजिकल मालूम होता है।' इतना ही नहीं एक यूजर ने तो एली की तारीफ में शायरी तक लिख दी है कि,'हुस्न खुदा ने दिया आशिक हम हो गएं। नसीब किसी और का था और हम बर्बाद हो गएं।'
सोशल मीडिया पर एली के चाहने वालों की बिल्किल भी कमी नही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के लगभग 4.2 मिलियन तक फॉलोअर्स हैं। जो उनके हर पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स की बारिश करते रहते हैं। बता दें कि एली अवराम को सबसे ज्यादा लोकप्रियता बिग बॉस के घर से मिली थी। बिग बॉस का हिस्सा बन एली ने सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। वहीं, एक्ट्रेस साल 2020 में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं।


Next Story