मनोरंजन
मां के बर्थडे पर स्वीडन पहुंचीं एली अवराम, इंटरनेट पर जाहिर की खुशी
Shubhra Nandy
11 April 2021 12:59 PM IST

x
साल 2020 में में दस्तक देने वाली महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साल 2020 में में दस्तक देने वाली महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है. संक्रमण के चलते लंबे समय से कई लोग अपने परिवार से दूर हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम (Elli AvrRam) भी कोरोना के चलते लंबे समय से अपने परिवार से दूर थीं, लेकिन अब पूरे दो साल बाद एली (Elli AvrRam Reached Home) अपनी मां से मिलने स्वीडन पहुंची हैं. एली अपनी मां के बर्थडे के मौके पर स्वीडन पहुंची हैं.
एली अवराम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घर पहुंचने की खुशी जाहिर की है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वह पूरे दो सालों के बाद स्वीडन पहुंची हैं. वीडियो में एली के एयरपोर्ट से लेकर घर पहुंचने तक का सफर देखा जा सकता है. जिसमें उनका भाई और मां उनके पहुंचने पर खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं.
एली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'स्वीडन पहुंच गई. लगभग दो सालों बाद घर पहुंची हूं. मां के जन्मदिन पर समय पर पहुंच गई.' एली के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस से खूब प्यार मिल रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई भी दी है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एली अपने हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो 'हरफन मौला' को लेकर चर्चा में थीं, क्योंकि इस वीडियो में वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं.
Next Story





