मनोरंजन

LIVE वीडियो: ऑफिस के बाहर एकता कपूर पर नकाबपोशों ने तानी बंदूक, सामने आई ये सच्चाई

jantaserishta.com
22 Feb 2022 12:38 PM IST
LIVE वीडियो: ऑफिस के बाहर एकता कपूर पर नकाबपोशों ने तानी बंदूक, सामने आई ये सच्चाई
x

नई दिल्ली: टीवी क्वीन एकता कपूर को लेकर शॉकिंग खबर आई है. ये खबर सुनकर आपको झटका लग सकता है. अगर हम आपसे कहेंगे कि टीवी वर्ल्ड की सबसे स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को कुछ गुंडों ने बंदूक की नोंक पर किडनैप कर लिया है तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं. लेकिन ऐसा हुआ है जिसका सबूत ये वीडियो देता है.

जी हां, एकता कपूर को उनके बालाजी ऑफिस के बाहर कुछ बदमाशों ने कैद कर लिया. वे एकता को किडनैप कर फरार हो गए. हुआ यूं कि एकता कपूर अपने ऑफिस के बाहर पैपराजी को पोज दे रही थीं. तभी कुछ नकाबपोश गुंडे आए और एकता को कि़डनैप करने की कोशिश की. बदमाशों ने पैपराजी को वहां से निकलने की धमकी की. एक बदमाश बंदूक ताने एकता कपूर को गाड़ी के अंदर बैठने को कह रहा है. धमका रहा है.
डरी सहमीं एकता कपूर को समझ ही नहीं आया कि एक पल में ये क्या हो गया. वो बदमाश को कहती हैं कि वे उन्हें नहीं जानती हैं. बदमाश एकता को गाड़ी के अंदर बैठने को फोर्स करता है. एकता गाड़ी में बैठती हैं. फिर बदमाश एकता को लेकर फरार हो जाते हैं. आपको भी ये वीडियो देखकर झटका लगा होगा. अब इतना परेशान करने वाला वीडियो भी है. पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं. क्योंकि एकता को किसी ने किडनैप नहीं किया है. ये एक प्रैंक वीडियो नजर आता है. जो शायद एकता ने जानबूझकर अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के प्रमोशन के लिए किया है.
कमेंट्स सेक्शन में भी लोगों ने एकता कपूर की चोरी को पकड़ लिया है. लोगों ने साफ कहा कि एकता ने ऐसा कर अपने शो को प्रमोट किया है. कुछ लोगों को एकता का ये एक्ट फनी भी लगा. तो किसी ने एकता की एक्टिंग और उनके प्रमोशनल एक्टिविटी पर सवाल उठा दिए हैं. वैसे ये वीडियो है तो मजेदार. शायद ही आपने इससे पहले ऐसा प्रमोशनल एक्ट देखा हो.
एकता का चर्चित रियलिटी शो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू हो रहा है. निशा रावल और मुनव्वर फारुखी शो के कंफर्म कंटेस्टेट हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story