
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुपरस्टार मोहनलाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल को अगले हफ्ते ईडी के कोच्चि स्थित ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि वहां अधिकारी उनसे फ्रॉड मॉनसन मावुंकल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करेंगे। बीते साल सितंबर में केरल पुलिस ने मॉनसन को लोगों से 10 करोड़ की धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल एक बार मॉनसन के केरल स्थित घर पर गए थे लेकिन उनकी इस यात्रा की वजह के बारे में जानकारी नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





