मनोरंजन

ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांड‍िस को दिया झटका, इस मांग को किया खारिज

jantaserishta.com
22 Dec 2021 5:45 PM IST
ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांड‍िस को दिया झटका, इस मांग को किया खारिज
x

मुंबई: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी केस में जैकलीन फर्नांड‍िस से जुड़े तार एक्ट्रेस के लिए प्रोफेशन पर भी असर डाल रहा है. कॉनमैन सुकेश संग जैकलीन का कनेक्शन एक्ट्रेस के गले की फांस बन गई है. पिछले दिनों जब जैकलीन काम के सिलसिले में विदेश रवाना हो रही थीं, तब उन्हें एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक लिया गया था.

एक्ट्रेस के ख‍िलाफ निदेशन प्रर्वतनलाय (ED) ने लुकआउट नोट‍िस जारी क‍िया था. जिस कारण उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगी हुई है. एक्ट्रेस ने ईडी से इस नोट‍िस को हटाने की गुजार‍िश की थी, जिसपर ईडी ने साफ तौर से मना कर दिया है.
जैकलीन ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनके ख‍िलाफ जारी लुकआउट नोट‍िस को हटा दिया जाए ताक‍ि वे भारत से बाहर ट्रैवल कर सकें. सूत्रों का कहना है कि ईडी इस लुकआउट सर्कुलर को हटाने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं हैं, जिसका मतलब है जैकलीन के लिए भारत छोड़ने के आसार नहीं हैं.
जैकलीन ने ईडी से यह रिक्वेस्ट प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते की थी. उन्होंने कहा था कि काम को लेकर उन्होंने जो कमिटमेंट्स पहले से किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए विदेश जाने की जरूरत है. इसी कारण वे ईडी से लुकआउट नोट‍िस हटाने का आग्रह कर रही थीं. फिलहाल, जैकलीन को ईडी की तरफ से क्ल‍िन च‍िट नहीं मिला है. ईडी उनपर निगरानी बनाए हुए है. अब तक चार बार उनसे पूछताछ की जा चुकी है.
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर एक बिजनेसमैन मह‍िला से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. उन्हीं से जैकलीन फर्नांड‍िस के कनेक्शन की बात भी सामने आई है. जांच में पता चला क‍ि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए हैं. सुकेश, जैकलीन के लिए 500 करोड़ की सुपरहीरो मूवी भी प्रोड्यूस करने वाले थे. इस केस में नोरा फतेही का नाम भी आया है. नोरा अब सुकेश के ख‍िलाफ प्रॉस‍िक्यूशन की गवाह बनेंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story