मनोरंजन
ब्रेकिंग: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को राहत, ED ने किया ये दावा
jantaserishta.com
22 Oct 2022 5:38 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. 22 अक्टूबर को जैकलीन की कोर्ट में पेशी के बाद अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी बेल का विरोध किया है. ताजा अपडेट के अनुसार, ईडी ने जैकलीन द्वारा दायर की गई बेल का विरोध करते हुए कहा है कि वह 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दखल दे सकती हैं.
बताया जा रहा है कि जैकलीन की रेगुलर बेल के खिलाफ दायर किये गए ईडी के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी. जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था. उन्होंने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी. लेकिन एलओसी जारी होने के कारण वो कामयाब नहीं हो सकीं. ईडी का कहना ये भी है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया.
ईडी के मुताबिक, जैकलीन का बर्ताव जांच के दौरान ठीक नहीं रहा है. वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती है. इन्हीं खास दलीलों के साथ ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर जैकलीन को बेल दिए जाने का विरोध किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





