मनोरंजन

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस से ED की पूछताछ, क्यों किया एक्ट्रेस को तलब?

jantaserishta.com
10 July 2024 12:12 PM IST
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस से ED की पूछताछ, क्यों किया एक्ट्रेस को तलब?
x
नई दिल्ली: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस को ईडी ने 10 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जैकलीन को 11 बजे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा था कि सुकेश की ठगी के बारे में जैकलीन फर्नांडिस को पहले से ही सब मालूम था। अबसे थोड़ी देर में ही जैकलीन से पूछताछ की जाएगी।
ED ने इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश और Jacqueline Fernandez के खिलाफ पहले ही चार्जशीट फाइल कर दी थी। जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने फोर्टिस के पूर्व हेल्थ केयर प्रमोटर शिविंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की जो उगाही की थी, उसमें एक्ट्रेस को भी फायदा मिला था। ईडी जैकलीन से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।
2021 में दर्ज कराए गए एक बयान के दौरान, जैकलीन फर्नांडिस ने बताया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर ने तीन डिजाइनर बैग, जिम पहनने के लिए दो गुच्ची ड्रेस, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स और डायमंड की इयररिंग्स समेत कई गिफ्ट दिए थे। चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश ने भी कबूल किया कि जैकलीन से दोस्ती होने के बाद उसने उन्हें करोड़ों के कई गिफ्ट दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story