मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की करोड़ों की संपत्ति ED ने अटैच की, कार्रवाई से हड़कंप

jantaserishta.com
18 April 2024 12:43 PM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की करोड़ों की संपत्ति ED ने अटैच की, कार्रवाई से हड़कंप
x
नई दिल्ली: ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है को केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को कुंद्रा की 97 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। कुंद्रा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। साल 2021 में सामने आए पोर्नोग्राफी केस में भी कुंद्रा का नाम आया था। उस दौरान गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, ईडी ने कुंद्रा की जिन प्रापर्टियों को अटैच किया है, उनमें शेट्टी का जुहू स्थित बंगला भी शामिल है। कारोबारी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA, 2002 के तहत यह कार्रवाई की गई है। खास बात है कि शेट्टी की पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी भी थी।
ईडी ने बिटकॉइन पॉन्जी स्कैम में कुंद्रा के खिलाफ ऐक्शन लिया है। अटैच की गई संपत्तियों में पुणे स्थित बंगला और इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। खबर है कि ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR के बाद जांच शुरू की थी।
आरोप हैं कि आरोपियों ने बिटकॉइन्स के रूप में लोगों से बड़ा फंड जुटा लिया था और बिटकॉइन के ही रूप में हर महीने 10 फीसदी वापस करने का वादा किया था।
आरोप हैं कि आरोपियों ने बिटकॉइन्स के रूप में लोगों से बड़ा फंड जुटा लिया था और बिटकॉइन के ही रूप में हर महीने 10 फीसदी वापस करने का वादा किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि कुंद्रा को यूक्रेन में माइनिंग फार्म लगाने के लिए गेन बिटकॉइन के प्रमोटर और मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story