
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो मैदान पर और मैदान के बाहर भी बहुत बड़े एंटरटेनर हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑलराउंडर को बॉलीवुड से प्यार है.
वो कपिल शर्मा के शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं और अपनी हाजिर-जवाबी से फैंस का दिल जीत चुके हैं. वो अक्सर लोकप्रिय डांस हिट्स के लिए अपने वीडियो और रील्स साझा करते रहते हैं. अब उनका एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लिप साझा की, जिसमें वह अपने दोस्त डीजे एना के साथ हालिया हिट 'डांस मेरी रानी' पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है, उसमें वो नोरा फतेही और गुरु रंधावा के डांस नंबर पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर रिस्पांस दे रहे हैं.





