मनोरंजन

फोटोशूट के दौरान सांप ने अचानक से इस स्टार के चेहरे को डसा, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video Viral

Rounak Dey
27 Dec 2021 9:57 AM IST
फोटोशूट के दौरान सांप ने अचानक से इस स्टार के चेहरे को डसा, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video Viral
x
एक सफेद सांप रखा जाता है, तो काला सांप उसे ठोड़ी पर काटता है.

Snake bites Maeta On Face During Photo Shoot: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में सांप ने काट लिया था. इस दौरान करने वाली खबर से अभी फैंस उबरे नहीं थे कि अब सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल सिंगर Maeta ने अपने एक फोटोशूट का वीडियो शेयर कर दिया है. Maeta के इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. Maeta ने ये वीडियो फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर किया है. Maeta ने अपने इस दर्दनाक वीडियो के शेयर करते हुए लिखा, 'फिर कभी नहीं'.



सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि Maeta सांप को अपने ऊपर लिटा कर फोटोशूट करा रही थीं कि अचानर से काले रंग का ये सांप उछल कर उनकी ठोड़ी पर काट लेटा है. सांप के काटने से Maeta बुरी तरह डर जाती हैं और उसे तुरंत उठाकर फेंक देती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि क्योंकि इस सांप को फोटोशूट में इस्तेमाल करना था ऐसे में ये जहरीला नहीं था. यहां देखिए Maeta का वीडियो:
इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए मैं क्या कर रही हूं." सामने आए उनके इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि जानवरों के साथ शूट करना जरा भी खतरे से खाली नही रहता है. वीडियो में गायिका को काले रंग की लेस वाली ड्रेस में फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है. वह पहले मुस्कुराती है जब उस पर एक काला और एक सफेद सांप रखा जाता है, तो काला सांप उसे ठोड़ी पर काटता है.


Next Story