मनोरंजन

iphone13 लॉन्च के दौरान 'दम मारो दम' ट्यून का किया गया इस्तेमाल, सामने आया अभिनेत्री Zeenat Aman का रिएक्शन

Gulabi
15 Sept 2021 10:15 PM IST
iphone13 लॉन्च के दौरान दम मारो दम ट्यून का किया गया इस्तेमाल, सामने आया अभिनेत्री Zeenat Aman का रिएक्शन
x
आईफोन 13 के इवेंट लांच पर 'दम मारो दम' के टाइटल ट्रैक को इस्तेमाल कर इस फोन को लांच

आईफोन 13 के इवेंट लांच पर जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा, हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' के टाइटल ट्रैक को इस्तेमाल कर इस फोन को लांच किया गया थाl अब हालिया इंटरव्यू में जीनत अमान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी हैl मंगलवार को एप्पल ने नया फोन आईफोन 13 लॉन्च किया हैl इसे कैलिफोर्निया से स्ट्रीम किया गया थाl इस अवसर पर सभी की नजरें भारत में उस समय गई, जब इस आईफोन को 'दम मारो दम' गाने की ट्यून पर लांच किया गयाl ट्विटर पर इसके बाद कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी हैl


अब इस गाने में नजर आने वाली जीनत अमान ने भी प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने यह कहा कि इस फिल्म को काठमांडू में शूट किया गया था और उन्होंने इस गाने को पहली बार वहीं सुना थाl जीनत अमान कहती है, 'फिल्म को काठमांडू में शूट किया गया था और मैंने पहली बार गाना वहीं सुना थाl मुझे गाना पसंद आया था लेकिन मैं यह नहीं जानती थी कि यह गाना इतना बड़ा सुपरहिट होगाl लोग आज भी मुझसे किसी भी म्यूजिक इवेंट पर इस गाने के बारे में बात करते हैंl'

जीनत अमान ने यह भी कहा कि फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने को आज भी पसंद किया जाता हैl जीनत अमान फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती थीl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैंl जीनत अमान अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl जो कि काफी सुपरहिट रही है।
जीनत अमान ने फिल्म 'हरे राम, हरे कृष्णा' से डेब्यू किया थाl इस फिल्म को काफी पसंद किया गया थाl फिल्म में देवानंद की भी अहम भूमिका थीl
Next Story