
Sport.खेल: ऋषभ पंत की लाल गेंद के क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी महज 10 गेंद और 15 मिनट तक चली, लेकिन मुशीर खान के दृढ़ निश्चयी नाबाद शतक की बदौलत इंडिया बी ने गुरुवार को यहां चार दिवसीय दलीप ट्रॉफी प्रतियोगिता के पहले दिन इंडिया ए के खिलाफ 202/7 का स्कोर बनाया। मुशीर (227 गेंद पर 105 रन, 10 चौके, 2 छक्के) और नवदीप सैनी (74 गेंद पर 29 रन, 4 चौके, 1 छक्के) ने आठवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करके इंडिया बी के लिए वापसी की, तब वे 94/7 पर संघर्ष कर रहे थे। लेकिन सरफराज खान (9) के छोटे भाई 19 वर्षीय मुशीर ने दुर्लभ परिपक्वता की पारी खेलकर अपनी टीम को पूरी तरह ढहने से बचा लिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभिमन्यु ईश्वरन के आउट होने के बाद 14वें ओवर में तीसरे नंबर पर मैदान में प्रवेश किया। मुशीर ने इंडिया ए के तेज गेंदबाजों के लिए उछाल और मूवमेंट को बेअसर कर दिया, जिन्होंने दिन के अधिकांश समय गेंदबाजी की।





