मनोरंजन

टीवी के इन शो में टीआरपी कम होने की वजह से लगने वाला है ताला, देखिए लिस्ट

Neha Dani
30 Jun 2022 5:52 AM GMT
टीवी के इन शो में टीआरपी कम होने की वजह से लगने वाला है ताला, देखिए लिस्ट
x
खबर है कि चैनल ने एकता कपूर को अल्टिमेटम दे दिया है कि या तो शो की कहानी बदले वरना इस डेलीसोप पर ताला लगा दिया जाएगा।

टेलीविजन के ऐसे कई शो हैं जो टीआरपी की रेट में घटते जा रहे हैं। अब आने वाले समय में कई शो में ताला लगने वाला है। मेकर्स ने इस शोज को बंद करने का फैसला किया है। अपनी इस खबर में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालिए एक नजर लिस्ट पर।

कभी कभी इत्तेफाक से
सीरियल कभी कभी इत्तेफाक से (Kabhi Kabhie Ittefaq Sey)
ने कुछ समय पहले ही टीवी पर दस्तक दी है। हालांकि इस शो को फैंस ने एक सिरे से खारिज कर दिया। अब ये शो भी ऑफ एयर होने जा रहा है।
साथ निभाना साथिया 2

खबर आई है कि साथ निभाना साथिया 2 (Saath Nibhaana Saathiya 2) बंद होने जा रहा है। गिरती टीआरपी की वजह से साथ निभाना साथिया 2 को ऑफ एयर करने का फैसला किया गया है।

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर

टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर (Dance India Dance Li'l Masters) ने कुछ समय पहले ही दर्शकों से विदाई ली है। डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर इस हफ्ते ही ऑफ एयर हुआ है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2

सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) भी टीआरपी लिस्ट में खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। खबर है कि चैनल ने एकता कपूर को अल्टिमेटम दे दिया है कि या तो शो की कहानी बदले वरना इस डेलीसोप पर ताला लगा दिया जाएगा।

Next Story