मनोरंजन

ड्रग्स केस: आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंची मां गौरी खान

jantaserishta.com
25 Oct 2021 11:48 AM IST
ड्रग्स केस: आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंची मां गौरी खान
x

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में कई दिनों से सलाखों के पीछे हैं. ऐसे में शाहरुख के बाद अब उनकी पत्नी गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंच रही हैंं. आर्यन को लेकर शाहरुख खान और गौरी खान दोनों ही काफी परेशान हैं. शाहरुख और गौरी दोनों ही आर्यन का हाल चाल लेने उनसे जेल में मिलने जा रहे हैं.

गौरी खान से पहले शाहरुख खान 21 अक्टूबर को आर्यन से जेल में मिलने गए थे. शाहरुख खान की बेटे आर्यन संग आर्थर रोड जेल में मुलाकात करीब 16 से 18 मिनट ही हुई थी. बातचीत के दौरान, पिता और बेटे के बीच शीशे की दीवार थी. दोनों ने इंटरकॉम पर बातचीत की थी. इस मुलाकात के दौरान जेल के अधिकारी वहां मौजूद थे.
दरअसल, कोरोना काल में कैदियों के घरवालों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं थी. लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र के जेलों से यह प्रतिबंध हटा दिया गया है, जिसके बाद शाहरुख अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे और अब गौरी खान अपने बेटे का हाल-चाल लेने जेल पहुंच रही हैं.
एनसीबी ने आर्यन पर ड्रग्स लेने और इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग से जुड़े होने का इल्जाम लगाया है. आर्यन खान की जमानत की याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशंस कोर्ट से खारिज की जा चुकी है. अब उनके वकील मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story