मनोरंजन

ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, समीर वानखेड़े बोले- सत्यमेव जयते

jantaserishta.com
20 Oct 2021 3:10 PM IST
ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, समीर वानखेड़े बोले- सत्यमेव जयते
x

आर्यन खान की जमानत याच‍िका खार‍िज कर दी गई है. कोर्ट ने ड्रग्स केस में अपना फैसला सुनाते हुए शाहरुख खान के बेटे की जमानत याच‍िका को खार‍िज कर द‍िया है. आर्यन खान के समेत अन्य दो आरोप‍ियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याच‍िका भी खार‍िज हो गई है. ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाल दी जा रही थी. उम्मीद की जा रही थी कि बुधवार को आर्यन को बेल मिल जाएगी पर उनकी उम्मीदों पर कोर्ट ने पानी फेर दिया है.

आर्यन खान के वकील ने कहा कि अब वे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. मुंबई स्पेशल कोर्ट में जमानत याच‍िका खार‍िज होने के बाद अब वे आर्यन खान की बेल के लिए हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगे. फिलहाल, आर्यन को आर्थर रोड जेल में कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ इस मामले पर कुछ बोलने से बचे. उन्होंने 'सत्यमेव जयते' कहकर अपना रिएक्शन दिया है.
आर्यन खान केस को देख रहे सीन‍ियर एडवोकेट अमित देसाई, वकील सतीश मानश‍िंदे और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी कोर्ट पहुंचे हुए थे. उनके अलावा जूनियर वकील भी स्पेशल NDPS कोर्ट में थे. सीनियर वकील अमित देसाई आर्यन खान का केस लड़ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story