मनोरंजन

ड्रग्स केस: आर्यन खान को बेल या जेल, कोर्ट दोपहर 2.45 पर सुनाएगी फैसला

jantaserishta.com
20 Oct 2021 11:36 AM IST
ड्रग्स केस: आर्यन खान को बेल या जेल, कोर्ट दोपहर 2.45 पर सुनाएगी फैसला
x

Aryan Khan drug CASE: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को 3 अक्टूबर को 7 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था, जिसमें स्टार किड भी शामिल थे. फिलहाल आर्यन आर्थर रोड जेल में कैद हैं और उनकी जमानत का आदेश आज यानी बुधवार 20 अक्टूबर को सुनाया जाएगा. इस फैसले के बाद तय होगा कि आर्यन केा अब अपने घर मन्नत जाने मिलेगा या कुछ दिन और पर सलाखों के पीछे रहेंगे.

सुबह से आर्यन खान की जमानत के फैसले का लोग इंतजार कर रहे हैं. लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार अब इस केस का फैसला दोपहर 2.45 मिनट पर सुनाया जाएगा.
मुंबई के सेशंस कोर्ट के बाहर मोहम्मद शाहरुख नाम का शख्स Release Aryan Khan का पोस्टर लेकर पहुंचा है. उसका कहना है कि वो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, मुंबई में ऑनलाइन फूड डिलीवर का काम करता है. मोहम्मद शाहरुख के मुताबिक कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन अब आर्यन खान को काफी वक्त जेल में हो चुका है, तो उसे आज जमानत मिल जानी चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story