मनोरंजन

ड्रग पार्टी केस: शाहरुख़ खान के बेटे Aryan Khan के साथ रेव पार्टी में शामिल होने वालीं मुनमुन धमेचा कौन हैं? जानिए

jantaserishta.com
4 Oct 2021 4:08 PM IST
ड्रग पार्टी केस: शाहरुख़ खान के बेटे Aryan Khan के साथ रेव पार्टी में शामिल होने वालीं मुनमुन धमेचा कौन हैं? जानिए
x

रविवार को आर्यन खान के साथ क्रूज में हुई ड्रग पार्टी केस में अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा नाम के दो लोगों को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. अरबाज और मुनमुन के पास से ड्रग्स भी बरामद किए गए थे. ऐसे में तीनो आरोपियों को एक दिन की कस्टडी में रखने का आदेश कोर्ट ने दिया था. आर्यन खान को तो सभी जानते हैं लेकिन आखिर मुनमुन धमेचा हैं कौन? आइए हम बताते हैं.

बताया जा रहा था कि मुनमुन धमेचा दिल्ली की रहने वाली हैं. हालांकि असल में मुनमुन धमेचा का घर मध्यप्रदेश के सागर जिले के तहसीली में है. फिलहाल इस घर मे कोई नहीं रहता.
मुनमुन की मां का पिछले साल निधन हो गया था, जबकि जानकारी है कि उनके पिता कि पहले ही मौत हो चुकी है. मुनमुन का एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस धमेचा है. प्रिंस दिल्ली में नौकरी करता है.
मुनमुन ने स्कूली पढ़ाई मध्यप्रदेश के सागर से की थी. बाद में मुनमुन भोपाल में रहीं और फिर करीब 6 साल पहले वह भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थीं.
मुनमुन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि वह मॉडल हैं. उन्होंने रैंप वॉक करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं.
इसके अलावा उन्हें पार्टियों का भी शौक है. मुनमुन धमेचा ने कूल अंदाज में पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं. उनके साथ उनके कुछ दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स भी देखे जा सकते हैं.
मुनमुन धमेचा के प्रोफाइल से यह भी पता चला है कि उन्होंने किसी शो या विज्ञापन में भी काम किया हुआ है. मुनमुन ने शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं.
बता दें कि एनसीबी ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने-बेचने का इल्जाम लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है. अब आगे उनके साथ क्या होगा यह समय बताएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story