मनोरंजन

ड्रेस बना मुसीबत: Oops Moment का शिकार हुईं एक्ट्रेस Urfi Javed, पोस्ट लिख कही ये बात

jantaserishta.com
27 April 2022 12:46 PM IST
ड्रेस बना मुसीबत: Oops Moment का शिकार हुईं एक्ट्रेस Urfi Javed, पोस्ट लिख कही ये बात
x

नई दिल्ली: फैशन डीवा उर्फी जावेद का स्टाइल स्टेटमेंट सबसे अलग और अनोखा है. उर्फी जिस तरह के अतरंगी कपड़े पहनती हैं, उसे देखकर कई लोगों का तो सिर घूम जाता है. उर्फी के कपड़े अतरंगी और यूनिक होने के साथ बेहद बोल्ड और रिवीलिंग भी होते हैं. अब एक बार फिर उर्फी काफी सिजलिंग ड्रेस में नजर आईं और वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं.

उर्फी जावेद व्हाइट कलर की रिवीलिंग थाई हाई स्लिट स्कर्ट में रेस्टोरेंट पहुंची थीं. इसे उन्होंने ब्लॉक्स स्टाइल के पीसेस को जोड़कर बनी रिवीलिंग टॉप के साथ टीम अप किया था. उर्फी को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया. पैपराजी को पोज देते हुए उर्फी जैसे ही सीढ़ियां चढ़ती हैं तो वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं.
उर्फी ने अब अपने ऊप्स मोमेंट पर सफाई दी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक वायरल वीडियो शेयर करके कैप्शन लिखा- आज थोड़ा वॉर्डरोब मालफंक्शन हो गया. इसे अब बड़ा मुद्दा ना बनाएं. इस तरह की चीजें होती रहती हैं. देखने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है जो पहले से ही दुनिया में नहीं है.


इस बोल्ड और रिवीलिंग लुक में उर्फी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं. उर्फी को इस बार भी लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस व्हाइट ड्रेस में उर्फी भले ही अच्छी लग रही हों, पर उनके कपड़ों के डिजाइन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
लेकिन बिंदास और बेबाक उर्फी किसी की ट्रोलिंग से डरती नहीं हैं. वे बेबाकी से अपनी बात रखती हैं और लोगों के साथ उन्हें ट्रोल करने वाले सेलेब्स को भी करारा जवाब देती हैं.
उर्फी के इस लुक के बारे में आपकी क्या राय है, हमें जरूर बताएं!




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story