
New Delhi नई दिल्ली : रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं। शो में अपने निजी जीवन से जुड़े कई खुलासों के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
इस बीच शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद माहौल और भी गरम हो गया। ‘बिग बॉस’ से लोकप्रिय रहीं शिल्पा शिंदे ने आते ही जेल के अंदर हलचल पैदा कर दी और कुछ ही समय में सुनीता आहूजा समेत कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहस देखने को मिली।
हाल ही में जारी एक प्रोमो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान शिल्पा शिंदे ने अभिनेता गोविंदा को लेकर बयान दिया और उनकी लोकप्रियता व फैन फॉलोइंग का जिक्र करते हुए सुनीता आहूजा से सवाल किया। शिल्पा ने सुनीता से पूछा कि वह इस तरह के बयान कैसे दे सकती हैं और क्या वह अपने फैसले खुद लेती हैं या नहीं।
शिल्पा के सवालों पर सुनीता आहूजा भी शांत नहीं रहीं और उन्होंने तुरंत पलटवार किया। सुनीता ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जब सामने वाले पर बीतेगा तब समझ आएगा और उन्हें बेवजह की बातों से बचना चाहिए।दोनों के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इस टकराव को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शो में बढ़ते इस विवाद ने आने वाले एपिसोड्स को और भी रोमांचक बना दिया है।





