मनोरंजन

डोनल बिष्ट ने शेयर की ऐसी तस्वीर, PHOTO देख फैंस के छूटे पसीने

Triveni
16 May 2021 9:18 AM GMT
डोनल बिष्ट ने शेयर की ऐसी तस्वीर, PHOTO देख फैंस के छूटे पसीने
x
डोनल बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| डोनल बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इससे जुड़ी लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स की कहानी भी बताई है।फैन्स कर रहे ताबड़तोड़ कॉमेंट्स


बता दें कि कुछ महीने पहले जब डोनल बिष्ट ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने उन पर बहुत ही भद्दे कॉमेंट किए थे। तब डोनल बिष्ट ने करारा जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'कपड़ों से किसी भी महिला का कैरेक्टर नहीं समझ सकते। हमें किसी भी महिला को उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उनके दिल से परखना चाहिए और जज करना चाहिए। मेरे कपड़ों से किसी को भी मतलब नहीं होना चाहिए। महिलाओं को पूरी आजादी है कि वो कब, कहां और किस तरह के कपड़े पहनें।'


डोनल बिष्ट ने आगे लिखा था, 'मैं क्या पहनती हूं यह मेरा अधिकार है। इस धरती पर बिकिनी पहनने वाली मैं अकेली नहीं हूं। फिर क्यों मेरे बिकिनी पहनने पर इतना हंगामा हो रहा है?'
ऐक्ट्रेस से पहले जर्नलिस्ट थीं डोनल बिष्ट
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो डोनल बिष्ट 'एक दिवाना था', 'रूप मर्द का नया स्वरूप' और 'दिल तो हैपी है जी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बालाजी के शो 'कलश' से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐक्टिंग में आने से पहले डोनल बिष्ट एक जर्नलिस्ट थीं और एक न्यूज चैनल के साथ काम करती थीं।


Next Story