मनोरंजन

'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार

jantaserishta.com
19 May 2026 11:58 AM IST
रियल और रील लाइफ की डॉन, शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार
x
मुंबई: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से अभिनेत्री को काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच, मंगलवार को अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए जाह्नवी को 'रियल और रील लाइफ की डॉन' बताया। उन्होंने लिखा, "जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन हैं। राम चरण बहुत अच्छे हैं। आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।"
वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए। बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और पारिवारिक समारोहों के दौरान साथ देखा जाता है।
शिखर को जाह्नवी के परिवार के साथ कई अहम मौकों और समारोहों में भी देखा गया है। बताया जाता है कि दोनों ने कई साल पहले डेटिंग शुरू की थी। बीच में कुछ समय के लिए दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बाद में फिर साथ आ गए।
बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राम चरण फिल्म में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जो पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक गली क्रिकेटर और पहलवान है, जो हर बाधा को पार करने के लिए संघर्ष करता है।
फिल्म में जाह्नवी और राम चरण के अलावा 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story