मनोरंजन

रणबीर के साथ इस बच्चे की फोटो याद है आपको? अब पता चल गया दोनों का क्या है कनेक्शन

Rounak Dey
20 Sep 2022 3:46 AM GMT
रणबीर के साथ इस बच्चे की फोटो याद है आपको? अब पता चल गया दोनों का क्या है कनेक्शन
x
हालांकि देव का किरदार कौन निभाएगा इस पर अभी सस्पेंस बना है।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले कुछ दिनों से छाई हुई है। फिल्म की रिलीज से कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की एक बच्चे के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। फैंस को दोनों साथ में काफी क्यूट लगे थे। इतना ही नहीं आलिया ने भी रणबीर और उस बच्चे की फोटो शेयर की थी जिसके बाद उस बच्चे की चर्चा खूब होने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस बच्चे का रणबीर और आलिया के साथ एक कनेक्शन है जिसका खुलासा हो गया है। जिस कनेक्शन की हम बात कर रहे हैं वो फिल्म ब्रह्मास्त्र ही है।


फिल्म में निभाया किरदार

दरअसल, ऐसा पता चला है कि वो बच्चा फिल्म ब्रह्मास्त्र का ही हिस्सा है। बच्चे का नाम निवान है और फिल्म में निवान ने रणबीर कपूर के बचपन का किरदार निभाया है। इसका खुलासा फिल्म की रिलीज और हाल ही में अयान मुखर्जी और मौनी रॉय के साथ बच्चे की फोटोज वायरल होने के बाद पता चला।

एक फोटो में बच्चा, अयान के कंधों पर बैठा हुआ है और उनके बाल पकड़ रहा है। वहीं मौनी ने बच्चे को अपनी गोद में रखा हुआ था।

आलिया ने शेयर किया था वीडियो

आलिया ने इससे पहले रणबीर और बच्चे की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जब फैंस ने उन्हें दोनों की फोटो के साथ टैग किया। वीडियो शेयर करने के बाद आलिया ने लिखा था, 'ओके...ये वीडियो ही एक वाइब है।' वीडियो में रणबीर बच्चे के माथे पर किस करते हैं उसके साथ खेलते-खेलते। इसके बाद दोनों कैमरे की तरफ देखकर फोटोज क्लिक करवाते हैं।

अब आएगा दूसरा पार्ट

फिल्म ब्रह्मास्त्र की बात करें तो इसमे रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं। वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्टर कर रहे हैं।


ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा के बाद अब अयान फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आएंगे ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव। दूसरे पार्ट में देव का किरदार कौन निभाएगा इसके लिए कुछ एक्टर्स के नाम सामने आए हैं जैसे रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन। हालांकि देव का किरदार कौन निभाएगा इस पर अभी सस्पेंस बना है।


Next Story