मनोरंजन
क्या Karan Johar के बच्चे रूही और यश भी देखते हैं पापा का पॉपुलर शो Koffee With Karan?
Rounak Dey
20 Aug 2022 6:02 AM GMT

x
करण जौहर ने बताया कि यश हर किसी को या तो दीदी बोलता है या फिर चाची।
करण जौहर होस्टेड चैट शो 'कॉफी विद करण' काफी लोकप्रिय है और इस शो का अभी 7वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि करण जौहर के बच्चों (यश और रूही) को इस शो में जरा भी इंट्रेस्ट नहीं और उन्होंने अभी तक इस शो का एक एपिसोड भी नहीं देखा है। करण जौहर ने इसके पीछे की वजह भी बताई। करण जौहर ने बताया कि उनके बच्चे ये शो क्यों नहीं देखते हैं।
नहीं आता है KWK में कोई इंट्रेस्ट
करण जौहर होस्टेड 'कॉफी विद करण' जो कि इतना ज्यादा पॉपुलर है उसमें आखिर करण जौहर के बच्चों को इंट्रेस्ट क्यों नहीं आता? दिग्गज फिल्ममेकर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में इस बारे में बताया कि उनके बच्चों ने शो अभी तक नहीं देखा है और इसका कारण ये है कि वो किसी भी एक्टर को नहीं जानते हैं।
सिर्फ पहले एपिसोड के बारे में है मालूम
करण जौहर ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि ये एक्टर्स किस बारे में बात कर रहे हैं। करण जौहर ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस सीजन के पहले एपिसोड के बारे में थोड़ा पता है, वो भी इसलिए क्योंकि रणवीर और आलिया अक्सर उनके घर आते-जाते रहते हैं। करण जौहर ने बताया कि शो के बारे में उनके बच्चे पूछते हैं, 'आप सिर्फ बातें क्यों करते रहते हो? आप खेलते क्यों नहीं हो?
आलिया भट्ट को दीदी कहता है यश
करण जौहर ने कहा कि अभी उन्हें ये चीजें समझ में नहीं आती हैं। Kjo ने कहा कि एक बार उनके बच्चे थोड़े बड़े हो जाएंगे तो वो शायद ये शो देखना चाहेंगे। करण जौहर ने बताया कि आलिया भट्ट उनके बेटे यश की फेवरिट एक्ट्रेस हैं और वह उन्हें आलिया दीदी कहकर पुकारता है। करण जौहर ने बताया कि यश हर किसी को या तो दीदी बोलता है या फिर चाची।
Next Story