मनोरंजन

दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के छूट रहे हैं पसीने

SANTOSI TANDI
23 April 2024 8:29 AM GMT
दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के छूट रहे हैं पसीने
x
मुंबई : विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही थी, लेकिन यह धराशायी हो गई है। अभी इसे सिनेमाघरों में चार दिन ही हुए हैं, लेकिन लगता है कि जल्द ही इसका दम निकलने वाला है। बताया जा रहा है कि इसका बजट 40 करोड़ रुपए है, लेकिन इसकी कमाई को देखते हुए लगता है कि यह सुपर फ्लॉप होने वाली है। 19 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी और यह अपने पहले वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर भी फैंस पर कोई जादू नहीं चला पाई।
फिल्म किसी भी दिन 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। फिल्म ने पहले दिन भारत में 55 लाख, दूसरे दिन 85 लाख और तीसरे दिन 95 लाख रुपए कमाए। अब इसकी चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार (22 अप्रैल) को 25 लाख रुपए बटोरे। यानी यह मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई, जो कि ज्यादातर फिल्मों के साथ होता है। इसकी कुल कमाई 2.6 करोड़ रुपए हो गई है। शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो और दो प्यार' से विद्या ने काफी टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ईर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज ने भी अहम रोल प्ले किया है। इसी तरह एकता कपूर के बैनर तले बनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का अंजाम भी बहुत बुरा हुआ। यह भी 4 दिन में 1 करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकी। इसने चौथे दिन सोमवार को मात्र 8 लाख रुपए ही अपनी झोली में डाले। इसकी कुल कमाई 73 लाख रुपए तक ही पहुंची है। LSD 2 ने शुक्रवार को 15 लाख, शनिवार को 10 लाख तथा रविवार को 40 लाख रुपए कमाए थे। इसके डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी हैं। परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह स्टारर ये मूवी सुपरहिट ‘LSD’ की सीक्वल है।
Next Story