मनोरंजन

DM ने कंफर्म की कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के शादी की खबर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाई बैठक, देखें पक्का सबूत

jantaserishta.com
3 Dec 2021 2:05 PM IST
DM ने कंफर्म की कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के शादी की खबर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाई बैठक, देखें पक्का सबूत
x

मुंबई: आखिरकार जिस खबर का हम सभी इंतजार कर रहे थे वह सामने आ गई है। इस बात की पुष्टि हो गई है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में सात फेरे लेंगे। भले ही अभी तक कपल ने शादी की खबरों पर पुष्टि नहीं की है लेकिन सवाई माधोपुर के एडमिनिस्ट्रेशन ने भी कन्फर्म कर दिया है कि विक्की और कैटरीना शादी करने जा रहे हैं।

3 दिसंबर को सवाईमाधोपुर के डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन की मीटिंग होने जा रही है जिसका मुद्दा ही ये है कि कैटरीना और विक्कीकी शादी और इतने सारे सेलिब्रिटी गेस्ट की मौजूदगी में सिक्योरिटी कैसे बंदोबस्त की जाए।
खबर ये भी है कि कैटरीना और विक्की दोनों अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर कराना चाहते हैं लिहाजा वो 3 दिसंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। अगर ये लोग कोर्ट मैरिज करते हैं तो अधिनियम, 1954 के तहत ये विशेष विवाह होगा। दोनों एक घोषणा पत्र पर रजिस्ट्रार की मौजूदगी में साइन करेंगे और जोड़े के पास इस दौरान उनकी शादी को औपचारिक रूप देने के लिए तीन गवाह भी रहेंगे।
विक्की और कैटरीना शादी के लिए परिवार संग 6 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट के लिए रवाना होगा। 7 दिसंबर को संगीत का फंक्शन है, जिसमें दोनो फैमिली के साथ ढेरों सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। 8 दिसंबर को मेंहदी की रस्म होनी है, जिसमें कैटरीना और विक्की कौशल की पूरी फैमिली के साथ उनके ख़ास दोस्त मौजूद रहने वाले हैं। 9 दिसंबर को विक्की और कैटरीना की पूरे हिंदू रीत-रिवाजों के हिसाब से शादी होनी है और विदाई की रस्म होगी। जो मेहमान इस शादी में शिरकत नहीं करेंगे, उनके लिए मुंबई में एक बड़े रिसेप्शन की तैयारी की जा रही है।
कोविड प्रोटोकॉल्स और ओमीक्रॉन वैरिएंट के चेतावनी के बीच इस रिसेप्शन की तारीख 11 या 12 दिसंबर को मुंबई के एक बड़े होटल में प्लॉन किया गया है। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों के लिए किसी इंटरनेशनल मैगजीन से डील की है लिहाजा शादी की तस्वीरों के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story