मनोरंजन

Diwali Special: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का स्टनिंग लुक हुआ वायरल...देखे PHOTOS

Rounak Dey
15 Nov 2020 2:31 PM IST
Diwali Special: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का स्टनिंग लुक हुआ वायरल...देखे PHOTOS
x
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. वो फिलहाल सिडनी ओलंपिक पार्क के पुलमैन होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं. भारतीय कप्तान इस साल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ दिवाली नहीं मना पाए.

भले ही अनुष्का अपने पति से दूर हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने घर खुशियां मनाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने घर में बैठने और खाने के लिए मैं तैयार हुई हूं. ये बेहतरीन अहसास था. उम्मीद करती हूं कि आपकी दिवाली खूबसूरत होगी.' सफेद सलवार-सूट पहनी अनुष्का की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं,


गौरतलब है कि अनुष्का फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और जनवरी 2021 में वो विराट की पहली संतान को जन्म देंगी. इस दौरान विराट ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आएंगे, बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की अनुमति दे दी है. कोहली जनवरी के शुरू में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं.

Next Story