मनोरंजन

बच्चन परिवार का दिवाली सेलिब्रेशन, नहीं दिखीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, देखें वो तस्वीर

jantaserishta.com
5 Nov 2021 6:11 PM IST
बच्चन परिवार का दिवाली सेलिब्रेशन, नहीं दिखीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, देखें वो तस्वीर
x

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिता और भाई अभिषेक बच्चन, मॉम जया बच्चन के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। श्वेता की फोटो में बच्चन खानदान की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या इस फोटोफ्रेम में नजर नहीं आईं।

दिवाली को लेकर बॉलीवुड में हमेशा से ही क्रेज रहा है। हालांकि लोगों को हमेशा से अपने फेवरेट सितारे अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली के दिवाली लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि इस बार उनके फैंस को उनका लुक काफी देर के बाद देखने को मिला है। श्वेता बच्चन का ये पोस्ट वायरल हो चुका है, लोग इसे लाइक करते हुए खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में पौद (POD) लिखा है। अब फोटो में बच्चन फैमिली के लुक की बात करें तो, आप देख सकते हैं कि बच्चन फैमिली भी दिवाली के अवसर पर एथनिक लुक में बेहद प्यारा दिखा। अमिताभ जहां ह्वाइट कुर्ता पजामा दिखे, तो वहीं जया क्रिम कलर के साड़ी में दिखीं, जिसमें पिंक बॉडर बना है। श्वेता मैरुन के आउटफिट में और अभिषेक लाइफ पिंक कुर्ता में दिखे। फोटो में अभिषेक के कंधे पर मां जया सर टिकाए पोज दे रही हैं तो वहीं श्वेता अपने पिता के कंधे पर सिर टिकाए देखी जा सकती हैं। सभी अपने लुक में प्यार दिख रहे हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा अपने जलसा बंगले में नहीं बल्कि प्रतीक्षा बंगले में की। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार सजधजकर और कारों में बैठकर प्रतीक्षा बंगला पहुंचा था।
इस दौरान की बच्चन फैमिली की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर देखी गई। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने खींचा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story