मनोरंजन

Diwali 2022: इस दिवाली पर नए घर को दीपों से सजाएंगे ये TV स्टार्स, धूम-धड़ाके से मनाएंगे

Rounak Dey
24 Oct 2022 3:07 AM GMT
Diwali 2022: इस दिवाली पर नए घर को दीपों से सजाएंगे ये TV स्टार्स, धूम-धड़ाके से मनाएंगे
x
सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम जारी है।
Diwali 2022: दिवाली का त्यौहार बेहद खास होता है। इस त्योहार को लेकर देश में खूब धूम मची हुई है। घरों से लेकर बाजारों तक में खूब रौनक देखने को मिल रही है। यूं तो दिवाली पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और घर की सफाई करके उसे खूबसूरती से सजाते हैं। लेकिन अगर दिवाली पर घर ही नया हो तो कितनी खास बात होगी। दरअसल, हमारे टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो इस साल दिवाली का त्योहार अपने नए घर में मनाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain) से लेकर दिव्या अग्रवाल और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर जो अपने नए घर में दिवाली मनाएंगे।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)
श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद मुंबई में अपने लिए एक ड्रीम अपार्टमेंट खरीदा है। इस बात की जानकारी भी श्रद्धा आर्या ने इंटरव्यू के जरिए दी थी। ऐसे में इस साल 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस पति संग नए घर में पहली दिवाली मनाती दिखाई देंगी।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain)
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी के बाद मुंबई में नया घर खरीदा। एक्ट्रेस ने घर से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं, जो बेहद खूसूरत लगीं। अपने इस आलीशान घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहली दिवाली मनाते नजर आएंगे।

दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal)
दिव्या अग्रवाल ने इसी साल मुंबई में एक नया घर खरीदा था। इस बात की जानकारी दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। ऐसे में एक्ट्रेस इस साल नए घर में दिवाली मनाती दिखाई देंगी।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मुंबई में इसी साल घर खरीदा था, जिसकी जानकारी एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी थी। टीवी एक्टर इस साल परिवार के साथ नए घर में दिवाली मनाएंगे।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
करण कुंद्रा भी बाकी टीवी सितारों की तरह इस साल नए घर में दिवाली मनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण कुंद्रा ने बांद्रा में 14 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
जन्नत जुबैर बेहद कम उम्र में ही आलीशान घर की मालकीन बन चुकी हैं। इस साल वह भी अपनी दिवाली नए घर में मनाती दिखाई देंगी। जन्नत जुबैर ने घर से जुड़ी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम जारी है।

Next Story