मनोरंजन

Diwali 2021: Ekta Kapoor ने दी ग्रैंड दिवाली पार्टी, हिना खान सेक्सी अवतार में ढाया कहर

Rounak Dey
4 Nov 2021 1:44 PM IST
Diwali 2021: Ekta Kapoor ने दी ग्रैंड दिवाली पार्टी, हिना खान सेक्सी अवतार में ढाया कहर
x
एकता की दिवाली पार्टी में हिना खान ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपनी दोस्त एकता कपूर की इस दीवाली पार्टी में पहुंची। हिना एकता की क्लोज फ्रेंड्स में से एक हैं। एकता की दिवाली पार्टी में हिना खान ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं।

देशभर में आज यानी 4 नवंबर को दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। 3 नवंबर की रात एकता कपूर के घर दीवाली की पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एकता कपूर की पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

इस मौके पर एकता कपूर आउटफिट में काफी ग्लैमरस लगी। इस दौरान एकता ब्लैक और पिंक कलर के हैवी सूट में नजर आई।

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान भी एकता कपूर की दीवाली पार्टी में पहुंचे।

खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय भी एकता कपूर की दीवाली पार्टी का हिस्सा रही। एकता की दिवाली पार्टी में मौनी ने लाइट पिंक और सिल्वर कलर का लहंगा में नजर आई।

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ग्रे और सिल्वर कलर के शाइनिंग आउटफिट में एकता की पार्टी में शामिल हुई।

इस मौके पर कररिश्मा तन्ना डार्क पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी एकता कपूर की दीवाली पार्टी का हिस्सा रही। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में नजर आई।

टीवी की नागीन अनीता हंसदानी भी एकता कपूर की पार्टी में पति रोहित संग शामिल हुई। इस दौरान अनीता रेड आउटफिट में नजर आई तो वहीं रोहिट व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आए।












Next Story