मनोरंजन

Crime Patrol शो में दुपट्टा ना पहनने पर दिव्यांका त्रिपाठी हुई ट्रोल, दिया करारा जवाब

Triveni
1 Jun 2021 7:22 AM GMT
Crime Patrol शो में दुपट्टा ना पहनने पर दिव्यांका त्रिपाठी हुई ट्रोल, दिया करारा जवाब
x
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी रहती हैं और उनके ड्रेसिंग के फैंस भी दीवाने हैं। दिव्यांका को हम सभी ने ज्यादातर ट्रेडिशनल ड्रेस में ही देखा गया है। यही वजह है कि फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ दिनों तक टीवी शो क्राइम पट्रोल को होस्ट किया था। इस शो में वो सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में दिखाई देती थीं। हाल ही में एक यूजर ने दिव्यांका से सवाल किया है कि क्राइम पट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, 'ताकी आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डाले! कृपा खुद की और अपने आस पास के लड़कों की नियत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठायें! मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी! दिव्यांका के जवाब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उन्हें क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी कुछ समय के लिए क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करती नजर आई थीं। दिव्यांका इन दिनों केपटाउन में टीवी के मशहूर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) के लिए शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग से फ्री होने के बाद दिव्यांका अक्सर इंटरनेट पर अपनी और बाकि कंटेस्टेंट्स की खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इंटरव्यू में कहा था कि वो दिव्यांका त्रिपाठी को इस सीजन की विनर देखना चाहती हैं।


Next Story