मनोरंजन

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, प्रिंटेड ड्रेस में दिखी एक्ट्रेस, देखिए VIDEO

Neha Dani
22 Oct 2021 4:49 AM GMT
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, प्रिंटेड ड्रेस में दिखी एक्ट्रेस, देखिए VIDEO
x
दिव्यांका के साइड कर्व्स बहुत अच्छे से हाइलाइट हो रहे थे।

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे सीरियल्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को एलिगेंट लुक्स की क्वीन कहें, तो कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हसीना के लुक्स में शायद ही कभी आपने टू मच बोल्डनेस देखी हो। दिव्यांका ऐसा ही एक लुक फिर सामने आया है, जहां वह अपने सिंपल लेकिन क्लासिक स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। (फोटोज-योगेन शाह)

एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट


दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी को गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां उन्होंने अपने लिए बेहद कम्फर्टेबल क्लोद्स चुने थे। दिव्यांका ने अपने पूरे लुक को इतनी खूबसूरती के साथ स्टाइल किया था कि यह बिल्कुल भी उन पर लाउड नहीं लग रहा था।
प्रिंटेड ड्रेस फैशन में
दिव्यांका त्रिपाठी ने जो डार्क कलर वाली प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, वह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऑउटफिट की लंबाई एंकल लेंथ रखी थी, जिसका पैटर्न ए-लाइन लुक में था। ड्रेस के वेस्ट एरिया पर हॉरिजॉन्टल स्टाइल में स्टीचिंग की थी, जो स्टाइल कोशंट को जबरदस्त तरीके से बढ़ा रही थी।
बनी थी अट्रैक्टिव नेकलाइन
इस आउटफिट में वी-नेकलाइन दी गई थी, वहीं स्लीव्स को फुल लेंथ में रखा था। मैक्सी ड्रेस में वेस्ट पर ड्रॉ-स्ट्रिंग्स भी ऐड की थीं, जिसके कारण वेस्ट पोर्शन पर न केवल शानदार फिटिंग नजर आ रही थी बल्कि इसमें दिव्यांका के साइड कर्व्स बहुत अच्छे से हाइलाइट हो रहे थे।


Next Story